डीसी ने इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति जानी

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को कोलघट्टी स्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने इवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया. उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग के नियमित बैकअप और दैनिक निरीक्षण रजिस्टर की जांच की. साथ ही वेयरहाउस परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट और समयबद्ध समीक्षा करने का निर्देश दिया. इवीएम वेयरहाउस जाने के क्रम में उपायुक्त ने कोलघट्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण भी किया. इस दौरान एएनएम-जीएनएम की उपस्थिति, ओपीडी पंजी, चिकित्सकों की उपस्थिति और प्रसव कक्ष की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान रोस्टर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जसदीप कौर अनुपस्थित पायी गयीं. उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र को और सुदृढ़ व सक्रिय बनाये रखने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola