डीसी ने किया नगर क्षेत्र और कटकमदाग का निरीक्षण, भूमि मामलों में कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सड़क का मापी करवाते डीसी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने नगर और कटकमदाग में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। भूमि विवाद और निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को नगर क्षेत्र और कटकमदाग प्रखंड का निरीक्षण कर विकास योजनाओं, भूमि मामलों और प्रशासनिक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

नगर क्षेत्र के पेलावल वार्ड नंबर एक में डीएमएफटी मद से बन रहे पीसीसी पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वीकृत सड़क के कुछ हिस्से को स्थानीय लोगों द्वारा चहारदीवारी बनाकर संकीर्ण किए जाने की जानकारी मिली. डीसी ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया.

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आवास निर्माण के बावजूद नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. वार्ड नंबर 21 में निर्माणाधीन फ्लैटों में स्वीकृत नक्शे और मानकों के अनुपालन में लापरवाही पर टाउन प्लानर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया.

कटकमदाग के खपरियावां में भूमि शिकायत की जांच के दौरान गलत तरीके से डीड तैयार कर जमीन बिक्री का मामला सामने आया. डीसी ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए वरीय सहायक राजेश कुमार के स्थानांतरण का निर्देश दिया.

उन्होंने अंचल कार्यालय में साइकिल वितरण और जीपीएफटी प्रशिक्षण का भी जायजा लिया. कहा कि भूमि संबंधी मामलों का अंचल स्तर पर समाधान नहीं होने पर मंगलवार और शुक्रवार को जिला जनता दरबार में आवेदन दिया जा सक


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola