डीएवी स्कूल सीनियर विंग को प्रथम स्थान

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 13 Nov 2025 11:00 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ झारखंड क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग की टीम ने सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल रांची में आयोजित सीबीएसइ झारखंड क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसमें कक्षा 11 के छात्र राजवीर शिवा और रुद्रांश आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. टीम अब जनवरी में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. इस सफलता पर मार्गदर्शक शिक्षक मो तोहीद अख्तर, मेंटोर भरत कुमार और देव मधु का विशेष योगदान रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कुमार ने विजेताओं को बधाई दी.

पेंशनरों को फार्म भरने में की जा रही है मदद

हजारीबाग. झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज नयी कमेटी के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. पेंशनरों को बताया गया कि स्टेट बैंक हजारीबाग में प्रपत्र भरने में किसी तरह की परेशानी हो या फार्म नहीं भर पा रहे हैं, तो उनकी मदद की जा रही है. यह सुविधा नवंबर 2025 तक द्वितीय पाली में पेंशनरों के लिए नयी कमेटी ने उपलब्ध करायी है. कमेटी ने कहा है कि लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक भर लें. बैठक में राजू विश्वकर्मा, दिनेश नारायण लाल, अर्जुन प्रसाद, शंकर गुप्ता, अजय शर्मा, खिरोधर प्रसाद मेहता, रामदास गोप, हरनाथ गोप, सीताराम शर्मा, मिथिलेश कुमार कर्ण, कैलाश सिंह के अलावा अन्य पेंशनर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola