महाष्टमी पूजा के लिए दुर्गा स्थानों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Updated at : 05 Apr 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
महाष्टमी पूजा के लिए दुर्गा स्थानों में उमड़ी भक्तों की भीड़

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

: भक्तिभाव से की गयी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा इचाक. महाष्टमी पर दुर्गा माता के दरबार में माता का दर्शन एवं पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. शनिवार को बुढ़िया माता मंदिर, चंपेश्वरी मंदिर नावाडीह, पुराना काली मंडा इचाक, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गानगर इचाक मोड़, सार्वजनिक दुर्गा स्थान महावीर स्थान मंगुरा, सार्वजनिक दुर्गा स्थान जलौंध, भुसवा, लुंदरू, दरिया, पोखरिया, छावनी अखाड़ा समेत अन्य दुर्गा स्थानों में दुर्गा माता का दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी. आचार्यों ने दुर्गा माता के आठवें रूप महागौरी के विराट रूप धारण करने की कथा का वाचन किया. दूसरी ओर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर कुरहा देवी मंदिर, रतनपुर बजरंग बली समेत कई दुर्गा मंदिरों में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMSHARAN

लेखक के बारे में

By RAMSHARAN

RAMSHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola