ePaper

हजारीबाग में डायन बिसाही का आरोप लगाकर विधवा के बाल काटे, निर्वस्त्र करके घुमाया, 20 हजार रुपए लिये

Updated at : 21 Jul 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Police

Jharkhand Police

Crime News Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बरही में एक विधवा को डायन बताकर उसके बाल काटने और निर्वस्त्र करके घुमाने का मामला सामने आया है. रात के करीब 3 घंटे तक उसे प्रताड़ित किया गया. उसके शरीर पर जहां-तहां ब्लेड से काटकर उसके खून बहाये गये. फिर तंत्र-मंत्र किया. जबरन 20 हजार रुपए दंड लिया. फिर गया ले जाकर भी तंत्र-मंत्र और कर्मकांड किये. महिला के साथ क्या-क्या हुआ, उसने खुद पुलिस को बताया.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand| बरही (हजारीबाग), जावेद इस्लाम : हजारीबाग जिले में डायन-बिसाही के आरोप में एक विधवा के बाल काटने और उसे निर्वस्त्र करके घुमाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जिले के बरही प्रखंड के ग्राम जरहिया की विधवा महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गयी. सिर मुड़वा दिया गया. निर्वस्त्र करके घुमाया और 20 हजार रुपए दंड भी लिये.

बरही पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बाकी फरार

महिला ने बरही थाने में दर्ज प्राथमिकी में ग्राम जरहिया के एक ही परिवार के सुरेश यादव, विनोद यादव, मनी यादव, शंभु यादव, मनोरमा देवी और किरण देवी समेत कोडरमा निवासी ओझा-गुनी महावीर पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बरही थाने की पुलिस ने अभियुक्त शंभु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य अभियुक्त फरार है.

18 जुलाई की रात को तीन घंटे तक किया प्रताड़ित

बरही थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गये. डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता को निर्वास्त्र कर उसके साथ मार-पीट करने लगे. पीड़िता के शरीर को जगह-जगह ब्लेड से काट दिया गया. इसी समय कोडरमा के रहने वाले ओझा-गुनी महाबीर पांडेय के निर्देशन में लोग तंत्र-मंत्र भी करने लगे. यह सब करीब तीन घंटे तक चला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़िता को गया के प्रेतशिला ले जाकर कराया कर्मकांड

इस दरम्यान अभियुक्त विनोद यादव ने तांत्रिक कर्मकांड का खर्च बताकर पीड़िता से जबरन 20,000 रुपए भी लिये. अगले दिन आरोपी गण पीड़िता को एक कार (जेएच 02 एएम 5013) में बैठाकर प्रेतशिला (गया, बिहार) ले गये. वहां पीड़िता का सिर मुंडवाकर तंत्र-मंत्र और कर्मकांड करवाया.

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

इसके एवज में पीड़िता से और 80 हजार रुपये की मांग की गयी. पीड़िता ने डर के मारे अपने पुत्र से अभियुक्त बिनोद यादव के फोन-पे पर 10 हजार रुपए मंगवा कर दिये. इसके बाद रात करीब 10 बजे अभियुक्तों ने पीड़िता को बरही बाजार में लाकर छोड़ दिया. धमकी दी कि मामले की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारकर डैम में फेंक दिया जायेगा. बरही थाना प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा की तहत दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

Dhan Ropni in Ranchi: मानसून की बारिश रुकी, तो खेतों में उतरे किसान, रांची में शुरू हुई धनरोपनी

Nowcast Weather Warning: सावधान! अगले 2 घंटे में रांची समेत 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

Shravani Mela 2025: कांवरिया पथ पर शिवभक्तों का रेला, बाबा मंदिर से 30 किलोमीटर दूर तक लगी भीड़

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola