भाकपा माले ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
भाकपा माले ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

पंचायत स्तर पर ब्रांच कमेटियों का गठन कर होगा पार्टी का विस्तार

विज्ञापन

विष्णुगढ़. भाकपा (माले) का 57वां स्थापना दिवस विष्णुगढ़ पार्टी कार्यालय में बुधवार को मनाया गया. कार्यालय के सामने झंडोत्तोलन कर शहीद साथियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया. अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने की. संचालन प्रखंड सदस्य दुलारचंद प्रसाद साव ने किया. इस महीने के अंत तक पार्टी के नवीनीकरण और नये सदस्यों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया. प्रत्येक पंचायत में ब्रांच कमेटियों का गठन कर पार्टी का विस्तार किया जायेगा. प्रखंड सचिव घनश्याम पाठक ने कहा कि झारखंड समेत देश में दबे-कुचले की आवाज बनकर सिर्फ लाल झंडा ही असली लड़ाई लड़ रही है. भुवनेश्वर केवट ने कहा कि भाजपा के शासन में उद्योगपतियों, पूंजीपतियों का विकास हुआ है. गरीब आज भी बेसहारा की तरह जिंदगी जी रहे हैं. झारखंड सरकार में भी विस्थापन व रोजगार नीति अब तक स्पष्ट नहीं बनायी गयी है. जिप सदस्य शेख तैयब ने कहा कि माले ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीबों की सभी लड़ाई के लिए आवाज उठाती है. आगे भी आंदोलन जारी रहेगा. इस अवसर पर भोला प्रसाद सिंह, वासुदेव प्रसाद मंडल, दुलारचंद प्रसाद साव, बाल गोविंद प्रसाद, चिंतामणि साव, कमरुद्दीन अंसारी, संतोष यादव, समीर अंसारी, इस्माइल अंसारी, सुखराम, करीमुद्दीन हुसैन, बिरसा सिंह, निर्मल महतो, वेखलाल हेंब्रम, गुड्डू हेंब्रम, सलखो हांसदा, मेहिलाल बेसरा, विष्णु हेंब्रम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola