Coronavirus Outbreak: पुलिस गश्ती जीप को तेज रफ्तार पिकअप ने मा��ी टक्कर, अधिकारी सहित पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: पुलिस गश्ती जीप को तेज रफ्तार पिकअप ने मा��ी टक्कर, अधिकारी सहित पांच घायल

गश्त पर निकली बरकट्ठा थाना पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पुलिस जीप में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बोलेरो के बीच हुई भिडंत में चार पुलिस कर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बरकट्ठा थाना के पीएसआई बजरंग महतो, सिपाही मो कलीम, जयप्रकाश कुशवाहा, बिरेन्द्र सिंह, और निजी चालक बाबूलाल गिरी के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

बरकट्ठा : गश्त पर निकली बरकट्ठा थाना पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पुलिस जीप में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बोलेरो के बीच हुई भिडंत में चार पुलिस कर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बरकट्ठा थाना के पीएसआई बजरंग महतो, सिपाही मो कलीम, जयप्रकाश कुशवाहा, बिरेन्द्र सिंह, और निजी चालक बाबूलाल गिरी के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें… लॉकडाउन में भी बंद नहीं किया ईंट भट्ठा, पूर्व बसपा प्रत्याशी सहित 11 पर प्राथमिकी

घटना रविवार को जीटी रोड पर ग्राम कोनहराखुर्द के समीप थाने की जीप गाड़ी नंबर जेएच 02 एच 6543 को बोलेरो गाड़ी नंबर डब्लूबी 37 बी 3219 के बीच हुई. बोलेरो पिकअप का ड्राइवर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. इस टक्कर में पुलिस की गाड़ी पलट गयी.

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. बताया जा रहा है कि बरकट्ठा अस्पताल में सूचना मिली थी कि ग्राम कलहाबाद में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गयी है. बरकट्ठा अस्पताल के 108 नंबर एम्बुलेंस को साथ लेकर पुलिस अपनी जीप पर सवार हो मरीज को लाने जा रही थी, इसी बीच यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola