ePaper

कंटेनर ने बाइक को रौंदा, बाल-बाल बचे सवार

Updated at : 26 Aug 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
कंटेनर ने बाइक को रौंदा, बाल-बाल बचे सवार

कंटेनर के नीचे घिसटने से बाइक की टंकी फटी, लगी आग

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर में जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जबकि बाइक जलकर खाक हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे की है. जानकारी के अनुसार बगोदर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल में पीछे से आ रही कंटेनर (यूपी06सीबी-5185) ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक कंटेनर के नीचे आ गयी. बाइक के घिसटने से उसकी पेट्रोल टंकी फट गयी, जिससे उसमें आग लग गयी. जिससे बाइक पूरी तरह जल गयी. वहीं कंटेनर के पीछे का चारों टायर भी जलकर राख हो गया. टक्कर के बाद बाइक पर सवार तीन लोग दूरी पर गिर, जिससे वे घायल हो गये. बताया जा रहा है कि सभी घायल ग्राम अटका, बगोदर के रहने वाले हैं. उनके नाम का पता नहीं चल पाया है. तीनों को बगोदर के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया.

सड़क दुर्घटना में मनरेगा लेखा सहायक घायल

बरकट्ठा. बरकट्ठा-इचाक मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के मनरेगा लेखा सहायक अजीत कुमार (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. वह 25 अगस्त की शाम प्रखंड कार्यालय से अपने घर हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola