छड़वा डैम जलापूर्ति केंद्र में सफाई कार्य शुरू

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :22 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
छड़वा डैम जलापूर्ति केंद्र में सफाई कार्य शुरू

महापौर ने निरीक्षण के दौरान दिया था निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. महापौर अरविंद कुमार राणा के निर्देश पर छड़वा डैम जलापूर्ति केंद्र की सफाई का कार्य बुधवार से शुरू किया गया. विगत दिनों महापौर ने जलापूर्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान पानी में गंदगी को देखकर एजेंसी हाइड्रो फ्लो सॉल्यूशन के कर्मियों को फटकार लगायी थी. महापौर ने बताया कि छड़वा डैम का पानी निगम क्षेत्र के सभी घरों तक पहुंचता है, लोग इसका उपयोग पीने में भी करते हैं. ऐसे में शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने एजेंसी को जलापूर्ति केंद्र में नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ शहर में लगी पानी टंकी की सफाई भी समय-समय पर करने को कहा है. महापौर ने कहा कि अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा. लापरवाही करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की जायेगी.

डायट परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू

हजारीबाग. जिले में शिक्षा विभाग का अपना ऑडिटोरियम बन रहा है. बुधवार को इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया. इसके निर्माण पर 4.94 करोड़ खर्च होंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) ने ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है. यह ऑडिटोरियम शहर के झील रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर की खाली पड़े जमीन पर बन रहा है. इसमें दो सौ से अधिक शिक्षक एक साथ बैठ सकेंगे. साथ ही स्टाफ क्वार्टर और दो प्रशिक्षण क्लासेस बनेंगे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola