दनुआ घाटी में कार दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
दनुआ घाटी में कार दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल

हथिया बाबा मंदिर के पास डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिरी कार

विज्ञापन

चौपारण. जीटी रोड पर दनुआ घाटी में बुधवार को कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. कार (डब्ल्यूबी40एक्यू-6673) पश्चिम बंगाल से बिहार के सोनपुर (सारण) जा रही थी. इसी दौरान हथिया बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. घटना में कार चालक अमरनाथ यादव (40 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में आकाश कुमार (20 वर्ष), विनोद यादव (53 वर्ष) अौर सुनीता देवी (40 वर्ष) शामिल हैं. सभी सारण (बिहार) के निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एनएचएआइ के एंबुलेंस से चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया गया है.

ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

चरही. थाना क्षेत्र के पैंतालीस कांटा गोलचक्कर के समीप बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस घटना में चालक बाल-बाल बचा. ट्रक (बीआर06सी7352) घाटो से स्लरी लादकर चरही की ओर जा रहा था. तभी पैंतालीस कांटा के सीसीएल गोलचक्कर के समीप ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया. जिसके कारण ट्रक एक पेड़ को टक्कर मारते हुए पलट गया. जिससे ट्रक के डाला सहित अन्य हिस्सों के परखच्चे उड़ गये. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा. उसे हल्की चोटें आयी है. समाचार लिखे जाने तक ट्रक को क्रेन की मदद से उठाने का प्रयास किया जा रहा था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola