छड़वा डैम से लातेहार के युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
छड़वा डैम से लातेहार के युवक का शव बरामद

सुबह टहलने आये लोगों ने जब शव देखा

विज्ञापन

कटकमसांडी (हजारीबाग). छड़वा डैम में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह टहलने आये लोगों ने जब शव देखा, तो इसकी सूचना तत्काल पेलावल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पेलावल ओपी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय दल-बल के साथ छड़वा डैम पहुंचे. शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. मृतक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी गुड्डू तिवारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. पेलावल ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी हासिल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. परिजनों की ओर से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

इचाक. पुलिस ने चोरी के आरोप में जगड़ा गांव के शुभम कुमार (पिता प्रकाश प्रसाद मेहता) को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि उस पर बरका खुर्द गांव निवासी पवन कुमार के घर में चोरी करने का आरोप है. आरोपी के पास से सबमर्सिबल पंप का सिलेंडर एवं 50 वाट का एलइडी बल्ब बरामद हुआ है. वह पूर्व से दर्ज चार मामले में भी नामजद अभियुक्त है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola