समाहरणालय में रक्तदान शिविर, छह यूनिट रक्त संग्रहित
रक्तदान करते डीसी ऑफिस के कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग जिला प्रशासन ने ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आम नागरिकों और संस्थाओं से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।
हजारीबाग: जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में छह यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
जिला प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में आवश्यकता की तुलना में रक्त की उपलब्धता काफी कम है. दुर्घटना, आपातकालीन सर्जरी, प्रसव, थैलेसीमिया, कैंसर सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत होती है. रक्त की कमी से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी हो सकती है.
इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय परिसर में लगातार स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं और आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










