झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी : रविन्द्र राय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 6:52 PM

विज्ञापन

भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प कार्यक्रम मंगलवार को बरही राम नारायण यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज हुआ.

विज्ञापन

भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प कार्यक्रम

प्रतिनिधि, बरही

भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प कार्यक्रम मंगलवार को बरही राम नारायण यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र राय ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए. सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में मनीष जायसवाल को सर्वाधिक मत बरही विधानसभा ने दिया. इससे यह साफ हो गया है कि विस चुनाव में बरही सीट भाजपा की झोली में जायेगी. झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही विधानसभा के चुनाव जीतने के संकल्प के साथ लग जाने की अपील की. मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने किया. आयोजन में जिला संयोजक टुन्नू गोप, गणेश यादव, सुनील साहू, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, अर्जुन साव, अमित साहू, मुकेश सिन्हा, बंधन गोप, बाबूलाल मेहता, द्वारिका राणा, सुरेश साव, गुरुदेव गुप्ता, परमेश्वर गोप, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, बीरेंद्र रजक, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, सुरेंद्र मोदी, हरेंद्र गोप, डोमन पांडेय, मुकुंद साव, शैलेन्द्र सिन्हा, राजदेव यादव, लक्ष्मण यादव, नारायण यादव, आकाश जायसवाल, बिनोद पासवान, कांति देवी, विशेश्वर यादव, राजन ओम, नारायण यादव, राजेन्द्र प्रसाद, हरेंद्र गोप, सकलदेव यादव, मंगलदेव यादव, मुकेश राम, समशेर आलम, टिंकू आलम, गोविंद साव, अवध यादव, नारायण यादव, बिनोद यादव, नागेश्वर रजक, मनोज उपाध्याय, मनितोष यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola