वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
पुलिस ने घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया.
इचाक. एनएच-33 पथ पर इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में स्कार्पियो (वाहन) की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 18 अप्रैल की सुबह दो बजे घटी. इस संबंध में भाजपा नेता दिलीप कुमार मेहता ने बताया कि स्कार्पियो (टीएन 01 एटी 9624) बरही से हजारीबाग की ओर जा था. इसी बीच बाइक (जेएच 13 जी 4241) में सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. इसकी सूचना इचाक पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. इचाक पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है. खबर लिखे जाने तक घायल युवक के नाम व पते की जानकारी नहीं मिल पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामशरण शर्मा
रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










