बाबासाहेब के विचारों से ही बनेगा समतामूलक समाज : काशिफ रजा

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :20 Apr 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाबासाहेब के विचारों से ही बनेगा समतामूलक समाज : काशिफ रजा

बरही टाउन हॉल में बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम

विज्ञापन

बरही. बरही टाउन हॉल में सोमवार को बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत 51 किलो के फूल माला से किया गया. मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी ने कहा कि भारत में समतामूलक समाज बाबा साहेब के विचारों पर ही अमल करके बनाया जा सकता है. भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने कहा कि बाबासाहेब ने जो संविधान दिया, इस पर पूर्ण अमल हो. भारत को सामाजिक बराबरी वाला उन्नत देश बनाया जा सकता है. आजसू प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही बाबासाहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, भीम आर्मी प्रदेश महासचिव मधुसूदन कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, सामाजिक कार्यकर्ता मो कयूम, दीपक गुप्ता, सूरज दास, रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन रविदास, सामाजिक कार्यकर्ता छट्ठी देवी, प्रो अजय रविदास, मो तौकीर रजा, गुलाब दास, हेलाल अख्तर, शंकर कुमार, रघुवीर यादव, भीम आर्मी रांची जिलाध्यक्ष पवन नायक ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता लक्ष्मण राव ने की व संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव कार्तिक पासवान ने किया. कार्यक्रम में सचिव संतोष दास, कोषाध्यक्ष विजय दास, उपाध्यक्ष अजय आनंद, राहुल अंबेडकर, उप कोषाध्यक्ष सुनील रविदास, अधिवक्ता महेंद्र दास, पंकज पासवान, महेश रविदास, जीतू रविदास, प्रभु भुइयां, मनोज रविदास, शंकर, रवि, धर्मेंद्र कुमार, नागेश्वर, सत्येंद्र भुइयां, पवन कुमार, बबलू कुमार, सुरेंद्र कुमार, मेघनाथ यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola