बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है

Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है

प्रखंड में 15 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

विज्ञापन

जयंती मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है

चौपारण. प्रखंड में 15 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. इस अवसर पर दलित जागरण समिति के अध्यक्ष बैजू गहलौत ने कहा कि समिति सामाजिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में बेहतर काम कर रही है. कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने कहा कि आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और उन्हें आम लोगों तक पहुंचाना समय की ज़रूरत है. सचिव प्रो. बिराज रविदास ने बताया कि आंबेडकर विचारधारा मंच समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाये हुए हैं. शिक्षा, समानता और अधिकार के लिए चल रही यह मुहिम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है. दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों को एकजुट कर उनके हक की लड़ाई लड़ने में यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने आह्वान किया कि आंबेडकर के विचारों को अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया जाये.

इस कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पप्पू रजक, कृष्णा रविदास, बीरबल साव, विकास रजक, रेवाली पासवान, राज कुमार रजक, महेंद्र पासवान, शंकर रविदास, संतोष भुइयां, प्रेम पासवान, राज कुमार दास, बीरबल रविदास, शंकर यादव, रामाधीन तुरी, संतोष पासवान सहित कई लोग शामिल हुए. यह आयोजन न केवल बाबा साहेब की जयंती मनाने का अवसर है, बल्कि उनके विचारों को समाज में फैलाकर समानता और न्याय की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प भी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola