रविदास महासभा के चुनाव को लेकर क्षेत्र भ्रमण

केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड में बैठक आयोजित की गयी
हजारीबाग. जिला रविदास महासभा के चुनाव एवं संगठन के पुनर्गठन को लेकर रविवार को केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विनोद राम ने की. सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने महासभा का चुनाव जल्द कराने पर सहमति जतायी. साथ ही चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जिला रविदास महासभा पुनर्गठन समिति द्वारा क्षेत्र भ्रमण शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसकी शुरुआत केरेडारी प्रखंड से की गयी. पुनर्गठन समिति ने जिले के सभी 16 प्रखंडों के दौरे की शुरुआत की है. बैठक में केरेडारी प्रखंड रविदास महासभा अध्यक्ष अर्जुन रविदास, विनोद राम सहित बड़कागांव प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष प्रभु राम, सचिव सुरेश राम, अध्यक्ष यशेश्वर राम, रामवृक्ष राम, शंभु राम एवं कोषाध्यक्ष सुरेश दास ने अपनी सहमति व्यक्त की. इस दौरान प्रचारक शिक्षक मनोज राम, विकास राम, रामप्रवेश राम, प्रो डॉ अंबेडकर भागवत, महादेव राम, जगदीश राम, मोहन राम, निखिल कुमार एवं ईश्वर रविदास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










