क्षत्रिय महासभा का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन चरही में शुरू

Updated:
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन चरही में शुरू

दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से सीसीएल ऑफिसर्स क्लब चरही में शुरू हुआ

विज्ञापन

हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ जिला से लोग शामिल हुए चरही. दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से सीसीएल ऑफिसर्स क्लब चरही में शुरू हुआ. अधिवेशन की शुरुआत व्यास पूजन, झंडोतोलन, दीप प्रज्वलन गीता पाठ से हुआ. संस्थापक चौधरी स्व धनी सिंह पूर्व सभापति स्व प्रसादी सिंह, पूर्व सभापति स्व राजकुमार सिंह, पूर्व सभापति स्व सरजू सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. महासभा के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए नामांकन फार्म का वितरण, नामांकन फॉर्म जमा तथा वापसी का कार्यक्रम सहित स्कूटनी कार्य किया गया. महासभा के सदस्यों ने पांच परगना से आये सैकड़ों लोगों ने चुनाव प्रभारी का गठन कर आगे की कार्रवाई का प्रभार डीएन सिंह के हाथों सौंपा गया. सभापति पद के लिए कटकमसांडी से राज किशोर सिंह व मुकरू से भानु प्रताप सिंह का नाम आया. उपसभापति कैंडी परगना से राजेंद्र सिंह, चम्पा परगना से कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री निमाड़ीह से रामदेव सिंह, मंत्री के पद पर कैंडी परगना से गोविंद सिंह का नामांकन दाखिल किया गया. मुकरु निवासी भानु प्रताप सिंह ने अपना नाम वापस लिया. सभी पदों पर एक-एक व्यक्ति रह गया. जिसकी घोषणा 18 अप्रैल को की जायेगी. जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने सभी छह परगना के लोगों से आह्वान किया कि हम सभी एक मंच पर आकर समाज का उत्थान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, आपसी एकता सर्वोपरि है. कार्यक्रम में संरक्षक अवधेश कुमार सिंह ने चरही अधिवेशन में सभी को पहुंचने की अपील की. मौके पर डीएन सिंह, केके सिंह, विनोद कुमार सिंह, देवसागर सिंह, उमेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, उपेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, हरे कृष्ण मुरारी सिंह, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, गौतम सिंह, विनय सिंह, विक्की कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, निचतपुर से अशोक सिंह, अविनाश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, इंद्रदेव सिंह, विजय कुमार सिंह, भरत सिंह, विश्वजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह, नीरज सिंह, शंभू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola