अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने किया रोड जाम

शहर के लाखे क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार शाम फूट पड़ा.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के लाखे क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार शाम फूट पड़ा. नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने शाम करीब सात बजे हजारीबाग–विष्णुगढ़ मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात बाधित हो गया. आंदोलन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि वे शहरी क्षेत्र का बिजली बिल भुगतान करते हैं, लेकिन उन्हें आपूर्ति ग्रामीण इलाकों जैसी मिल रही है. लगातार बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. वहीं, पेयजल संकट भी गहरा गया है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की अनियमितता का असर छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है. आटा चक्की संचालकों को गेहूं पीसने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है, जिससे आम उपभोक्ता भी परेशान हैं.सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. भीषण गर्मी व बिजली संकट से जनता परेशान चौपारण. क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम लोग परेशान है. दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहता है. बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी उपभोक्ता जूझ रहे हैं. हालात ऐसी है कि घरों में लगे पंखे भी पर्याप्त हवा नहीं दे पा रहा है. जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं. ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा नेता विकास यादव ने कहा नियमित रूप से बिजली बिल चुकाने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली नही मिल पा रही है. सुमन कुमार गुप्ता ने कहा कि नियमित बिजली नहीं मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. मुखिया सुनीता देवी, ममता कुमारी एवं पूजा कुमारी ने कहा कि दिन में कई बार बिजली गुल हो जा रही है. जिससे सब कुछ प्रभावित हो रहा है. शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola