बड़कागांव में हादसे को न्योता दे रहा जर्जर बिजली तार, सातवीं बार गिरा; बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन

तार | Prabhat Khabar Network

बड़कागांव के अंबेडकर मोहल्ला में जर्जर बिजली का तार सातवीं बार गिरने से बड़ा हादसा टला। 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से स्थानीय लोग परेशान, विभाग बेखबर।

विज्ञापन

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव के अंबेडकर मोहल्ला स्थित रामभजू राम के घर के पास बिजली का जर्जर तार गिर गया. हालांकि अच्छी बात यह रही कि किसी को कुछ हानी नहीं पहुंची. तार गिरने के कारण 12 घंटे तक बिजली कटी रही. बिजली नहीं रहने का कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई, पानी भरने एवं मोबाइल चार्ज करने में लोगों को काफी दिक्कतें हुई.

ग्रामीणों ने बताया पूरी घटना

अंबेडकर मोहल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि राम भजू राम के घर के पास अचानक आग लग गई. इसके बाद बिजली के तार टूट कर नीचे गिर गया. जिससे आसपास के लोग बाल बाल बच गए. इस तरह की घटना यहां सातवीं बार घट चुकी है. अप्रैल एवं जून में रामचंद्र राम के घर के पास पांचवीं बार तार गिर चुका. पिछले सप्ताह रामचंद्र राम के घर के पास तार गिर गया था मोहल्ले वासियों ने चंदा भरा कर बिजली के तार को खरीद इसके बाद विद्युत वहां हुई थी. मोहल्ले वासियों का कहना है कि पूरे मोहल्ले में जर्जर तार है, जिसे बदलना आवश्यक है. जब तक बदला नहीं जाएगा,तब तक तार इसी तरह गिरता रहेगा.

ये भी पढ़ें: पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना: NTPC पर नियमों की अनदेखी का आरोप, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने उठाया मुआवजे का मुद्दा

सातवीं बार गिर चुका है तार

रविदास महासभा के नगर सचिव राजू राम ने बताया कि हजारीबाग विद्युत विभाग के कार्यालय में जर्जर तार एवं खंभे के बारे में 28 जुलाई को आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक बिजली के तार और खंभे नहीं मिला है. मंगलवार के शाम में राम भजू राम के घर के पास बिजलीकी तार गिरा था. बुधवार को विद्युतकर्मी सूरज गुप्ता द्वारा तार जोड़ा गया. इसके बाद 10 बजे पूर्वाहन के बाद बिजली बहाल हुई. आधे घंटे बाद बिजली पुनः कट गई. अंबेडकर मोहल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि अंबेडकर मोहल्ला मे जर्जर तार सातवीं बार गिर चुका है.

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL के बाद अब सिस्टम बदलने की तैयारी! देवेंद्र नाथ महतो ने बनाया ‘Blueprint’, सरकार के सामने रखेंगे पूरा प्लान

कब कब गिरा बिजली का तार?

ग्रामीणों ने बताया कि 18 जून को संध्या 7:00 बजे रामचंद्र राम के घर के पास बिजली के तार गिर गया. विभाग के मिस्रियों द्वारा कवर तार जोड़ा गया था. 16 जुलाई को इसी स्थान में बिजली का तार गिर गया था. इस दिन भी लोग बाल बाल बचे थे. 19 जुलाई को भी सुबह में जर्जर तार गिर गया था. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि 25 जुलाई को शाम में बिजली का तार में जैसे ही अचानक आग लगने लगी, वैसे ही लोग देखकर भाग गए. जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.

राजू राम द्वारा बड़कागांव के विद्युत से सबस्टेशन में मोबाइल से जानकारी दी गई . उसके बाद बड़कागांव विद्युत सब स्टेशन से बिजली काट दी गई. इस कारण दिन रात बिजली गुल रही. ज्ञात हो कि बड़कागांव मुख्य चौक में 17 जून को भी जर्जर बिजली का तार टूट कर गिर गया था, जिससे दर्जनों दुकानदार बाल बाल बचे थे. इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ अमित कुमार के पास मोबाइल द्वारा संपर्क साधना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. राम भौजी राम के घर के पास 28 जुलाई को भी तार गिर गया था. 18 अगस्त को शाम में बिजली का तार गिर जाने से 12 घंटे तक बिजली कटी रही.

ये भी पढ़ें: रक्तदान से बचेंगी जिंदगियां, भुरकुंडा में रेड क्रॉस और जेएम कॉलेज ने शिविर लगाकर युवाओं से की अपील


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola