मंदिर से मूर्ति चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Author Ramsharan
Updated:
विज्ञापन

. इचाक पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार की.

विज्ञापन

: चाेरी गयी मूर्ति बरामद इचाक. बाजार स्थित बंशीधर मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी करने का आरोपी सिकंदर साव को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. वह गिरही का रहने वाला है. उसके घर से पुलिस ने मूर्ति भी बरामद कर ली है. चोरी की घटना मंगलवार दिन को घटी. मंदिर के पुजारी सूरज तिवारी ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन की तरह आठ अप्रैल को बंशीधर मंदिर पूजा करने गये. उसी वक्त सिकंदर साव को भी ग्रामीणों ने मंदिर में प्रवेश करते देखा. मौका पाकर सिकंदर साव लड्डू गोपाल का मूर्ति चोरी कर वहां से भाग गया. जब पुजारी सूरज तिवारी ने लड्डू गोपाल की मूर्ति को नहीं देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी बाजार के लोगों को दी. ग्रामीणों ने बुधवार को सिकंदर साव को इचाक बाजार में देखा. शक के आधार पर उसे पकड़ कर पूछताछ की, फिर पुलिस को सौंप दिया. इचाक पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने सिकंदर साव के घर से लड्डू गोपाल की मूर्ति को बरामद किया. पुलिस ने सिकंदर साव के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामशरण शर्मा

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola