Hazaribagh News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग की नाबालिग को प्रलोभन देकर भगाने वाले आरोपी समीर अंसारी को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: नाबालिग लड़की को प्रलोभन देकर भगाने वाले आरोपी को मुफ्फसिल पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया. पुलिस ने 15 दिनों के अंदर नाबालिग को भी बेंगलुरु से बरामद कर लिया. आरोपी चतरा के सिमरिया निवासी समीर अंसारी, पिता मोकिम अंसारी है. पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया.

पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज

बेंगलुरु से बरामद नाबालिग का पुलिस ने न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया. पीड़िता की मेडिकल जांच शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करायी गयी. इसके बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस

बता दें कि एक अगस्त से नाबालिग लापता हो गयी थी. इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. मोबाइल कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुफ्फसिल पुलिस बेंगलुरु पहुंची.

मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस की एक टीम बेंगलुरु भेजी. पुलिस ने बेंगलुरु पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद कर लिया.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola