उग्रवादी हिंसा प्रभावित आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी की स्वीकृति

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 May 2026 9:32 PM

विज्ञापन

सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में उग्रवादी हिंसा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आर्म्स लाइसेंस, विक्टिम कंपनसेशन, केंद्रीय कारा व चौकीदार स्थापना से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी. उग्रवादी हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर रोजगार देने, तीन लाभुकों में दो को आरक्षी तथा एक को चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गयी. उपायुक्त ने आरक्षी पद पर नियुक्त लाभुकों को पुलिस विभाग से एक माह का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. आर्म्स लाइसेंस नवीकरण में त्वरित कार्रवाई, दो से अधिक हथियार रखने वालों को नोटिस जारी करने तथा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, भूमि उपलब्धता, आवास, स्वरोजगार प्रशिक्षण व आधार कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया तेज करने की बात कही.

बंद पड़े छात्रावासों को चालू कराने का निर्देश

हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने की. बैठक में जिले के छात्रावासों की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. कहा कि छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है. छात्रावासों में प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, शौचालय, स्वच्छता व रख-रखाव का विशेष ध्यान दें. उपायुक्त ने जिले के बंद पड़े छात्रावासों को जल्द चालू कराने की बात कही. कहा कि जो प्रखंड कल्याण पदाधिकारी इसे सफलतापूर्वक संचालित करायेंगे, उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित किया जायेगा. बैठक में आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, साइकिल वितरण योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा की गयी. पीवीटीजी क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola