अक्षय तृतीया पर दिगंबर जैन मंदिर में पूजा व अभिषेक

Updated:
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर दिगंबर जैन मंदिर में पूजा व अभिषेक

श्रद्धालुओं ने की मंदिर की परिक्रमा

विज्ञापन

हजारीबाग. अक्षय तृतीया पर दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर में श्रद्धालुओं ने तीन फेरी की परिक्रमा की. इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुआ. आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. जैन परंपरा के अनुसार, इस दिन भगवान ऋषभदेव के इक्षुरस पारणा की स्मृति में भक्तों के बीच गन्ने के जूस का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे. अंत में समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका व महामंत्री संजय अजमेरा ने सभी को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी. मीडिया हेड विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि संध्या में महाआरती व भक्तामर का 48 दीपक से पाठ किया गया.

अभाविप का धरना-प्रदर्शन

हजारीबाग. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग ने विभावि में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बाबूलाल मेहता ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है. परिषद ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को प्रमुखता से रखा. धरना-प्रदर्शन में प्रभात कुमार, विक्रम राठौर, साहिल सिंह, शुभम गिरी, साक्षी सिन्हा, निशांत अग्रवाल, यशवंत कुमार, रंजीत यादव, पवन कुमार, कुणाल, संतोष, कुमार, नितेश, शिबू, अनुश्री, हेमंत कुमार, हिमांशु सिंह, भारत, निखिल, गजाधर, शिव सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola