तेज रफ्तार हाइवा ने महिला की ली जान

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार हाइवा ने महिला की ली जान

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग के पास बानादाग-कुसुम्भा रोड में पुल के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बानादाग निवासी खैरून निशा (45 वर्ष) के रूप में की गयी. घटना बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत से काम कर घर लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया. घटना के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये. बानादाग-कुसुम्भा मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंचे. परिजनों और ग्रामीणों को समझाया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. थाना प्रभारी ने एनटीपीसी अधिकारियों से वार्ता करायी. अधिकारियों ने सात लाख रुपये मुआवजा और मृतका के एक आश्रित को नौकरी का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हो सकी. जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के अनुसार घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola