चरित्र निर्माण करता है हिंदी भाषा : डॉ सुबोध
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में गुरुवार को संगोष्ठी हुई. विषय हिन्दी भाषा की वर्त्तमान समय में प्रासंगिकता था.
विज्ञापन
प्रबंधन विभाग में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी
हजारीबाग.
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में गुरुवार को संगोष्ठी हुई. विषय हिन्दी भाषा की वर्त्तमान समय में प्रासंगिकता था. अध्यक्षता कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार अग्रवाल ने की. मुख्य वक्ता डॉ केके गुता ने प्रबंधन में हिंदी भाषा के महत्व को समझाया. उन्होंने बताया कि हमारे व्यक्तित्व का निर्माण में हमारे साहित्य का महत्वपूर्ण स्थान है. डॉ केदारनाथ सिंह ने कहा हिन्दी रोजगार की भाषा है. यह अभिव्यक्ति की भाषा है. डॉ सुबोध सिंह ने कहा हिन्दी भाषा शक्तिशाली भाषा है, जो चरित्र निर्माण कर सकता है. हमारी भाषा है जो डाकू को भी संत बनाने की क्षमता रखता है. डॉ अरुण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने हिन्दी साहित्य का मनन करना जरूरी है. डॉ संतोष कुमार सिंह ने हिन्दी दिवस की उत्पति की विस्तृत जानकारी दी. मंच संचालन डॉ मृत्युंजय प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीता सिंह ने किया. कार्यक्रम में एमसीए से डॉ संतोष सिंह, एमबीए से डॉ सरोज रंजन समेत अन्य विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










