बहन के घर जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
किसी वाहन के अचानक आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ा और बाइक असंतुलित होकर स्टील गार्ड वाल से टकरा गयी.
इचाक. रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क घाटी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उनकी पहचान सरफराज अहमद (42 वर्ष) पिता मो शकील के रूप में हुई है, जो बड़कागांव थाना क्षेत्र के चोपदार बलिया गांव के रहने वाले थे. जबकि पदमा गांव के अनिल पांडेय का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. घटना सोमवार की सुबह करीब नौ बजे की है. इचाक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं घायल अनिल पांडेय को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि सरफराज अहमद बाइक (जेएच 02बीजे-0974) से अपनी बहन के घर बरही जा रहे थे. डिस्ट्रिक बोर्ड हजारीबाग के पास पदमा के अनिल पांडेय ने उनसे लिफ्ट मांगा. इसके बाद दोनों व्यक्ति एक ही बाइक से बरही की ओर जा रहे थे. जैसे ही नेशनल पार्क घाटी पहुंचे, इसी दौरान किसी वाहन के अचानक आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ा और बाइक असंतुलित होकर स्टील गार्ड वाल से टकरा गयी. इस घटना में बाइक चला रहे सरफराज सड़क पर गिर पड़े. उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हाे गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामशरण शर्मा
रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










