मॉर्निंग कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

Updated:
विज्ञापन
मॉर्निंग कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

झारखंड बार काउंसिल के नाम एक ज्ञापन बार एसोसिएशन हजारीबाग के सचिव सुमन कुमार सिंह को सौंपा है.

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड के न्यायालयों में मॉर्निंग कोर्ट की बहाली की मांग को लेकर हजारीबाग बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने झारखंड बार काउंसिल के नाम एक ज्ञापन बार एसोसिएशन हजारीबाग के सचिव सुमन कुमार सिंह को सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि अंग्रेजों के समय से गर्मी के दिनों में अदालत मॉर्निंग चला करती थी. इस परंपरा को बनाये रखने के लिए हजारीबाग समेत झारखंड के सभी अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति जतायी है. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड के कई जिले जमशेदपुर, डालटनगंज, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, चाईबासा, दुमका, गोड्डा, बोकारो और धनबाद में गर्मी के मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहता है. ऐसे में अधिवक्ता एवं कोर्ट कार्य के लिए आने वाले वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसे ध्यान में रखते हुए झारखंड बार एसोसिएशन से आग्रह किया गया है कि मॉर्निंग कोर्ट की बहाली के लिए आगे की कार्रवाई करे. एसोसिएशन के सचिव सुमन कुमार सिंह ने ज्ञापन को झारखंड बार काउंसिल को प्रेषित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola