संस्कृति को जीवित रखने के लिए नृत्य-संगीत जरूरी : पूर्व जिप सदस्य
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

करमा पूजा मिलन समारोह को लेकर रविवार को कटकमसांडी के पिपराही स्थित बिरसा उरांव के आवास पर बैठक हुई.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
करमा पूजा मिलन समारोह को लेकर रविवार को कटकमसांडी के पिपराही स्थित बिरसा उरांव के आवास पर बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व जिप सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता ने की. करमा पूजा मिलन समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया. पूर्व जिप सदस्य ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए नृत्य-संगीत जरूरी है. कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष मंगल उरांव को बनाया गया. मंगल उरांव ने बताया कि महोत्सव कटकमसांडी मिडिल स्कूल के मैदान में मनाया जायेगा. मौके पर मंगल मुंडा, महावीर उरांव, दीपक उरांव, संतोष भोक्ता, शिवा भोक्ता, संजय भोक्ता, मार्शल मुंडा, दिलीप कुजूर, सुखराम मुंडा, नागेश्वर भोक्ता, रूपू उरांव, ओजिर भोक्ता, कैलाश भोक्ता, कारू भोक्ता, सोमा मुंडा, नेमधारी सिंह भोक्ता, पवन मुंडा समेत आदिवासी समाज के लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










