शराब भट्ठी ध्वस्त, 350 किलो महुआ जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन के अंदर तैयार होती थी देशी शराब, छापा हजारीबाग : हजारीबाग उत्पाद विभाग ने बरकट्ठा के कलहाबाद और पदमा रोड में अभियान चलाकर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब चुलाई करने के अरोपी तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. मामले में दो अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया […]
विज्ञापन
जमीन के अंदर तैयार होती थी देशी शराब, छापा
हजारीबाग : हजारीबाग उत्पाद विभाग ने बरकट्ठा के कलहाबाद और पदमा रोड में अभियान चलाकर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब चुलाई करने के अरोपी तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. मामले में दो अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है. अभियान के दौरान 350 किलो जावा महुआ, 80 लीटर देसी शराब, 1.8 लीटर विदेशी शराब, 3.25 लीटर बीयर जब्त किये गये.
एक्साइज टीम का नेतृत्व एसआइ संदीप कुमार नाग कर रहे थे. यहां जमीन के अंदर अवैध शराब की चुलाई का काम होता था. उसके बाद तैयार शराब को बाजार में पहुंचाया जाता था. छापामारी दल में एसआइ जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार कच्छप आदि मौजूद थे. विभाग के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










