पेंशन भुगतान के लंबित मामलों को शीघ्र सुलझायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान समेत लंबित मामलों को लेकर सूचना भवन सभागार में बुधवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव ने की. प्रशिक्षु आइएएस ने आठ माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं आने पर कड़ी आपत्ति जतायी. कहा […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान समेत लंबित मामलों को लेकर सूचना भवन सभागार में बुधवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव ने की.
प्रशिक्षु आइएएस ने आठ माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं आने पर कड़ी आपत्ति जतायी. कहा कि सात दिनों के अंदर इस कार्य को पूरा करे. उन्होंने कहा कि सुधार के लिए सभी अंचलों में सूची भेजी गयी है, जिसमें लाभुक का नाम, आधार नंबर, खाता संख्या की अच्छी तरह मिलान करने की बात कही गयी. त्रुटि मिलने पर सुधार कर मुख्यालय को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया.
सामाजिक सुरक्षा डाटा सुधार करने के लिए चौपारण के सीओ द्वारा सामाजिक सुरक्षा कर्मी नहीं भेजने पर उन्होंने कारणापृच्छा का निर्देश दिया. बड़कागांव के देवकी राम व टाटीझरिया के निरंजन हजाम को सामाजिक सुरक्षा के कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में फटकार लगाते हुए सात दिनों के अंदर डाटा सुधारने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा नगरपालिका, कटकमसांडी, टाटीझरिया, दारू व केरेडारी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन डाटा में सुधार की स्थिति दयनीय होने पर सात दिनों के अंदर सुधारने का कड़ा निर्देश दिया. इस मौके पर कई प्रखंडों के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










