25 घंटे से शहर में ब्लैकआउट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग शहर में पिछले 25 घंटे से बिजली नहीं है. पूरे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति शुक्रवार की देर रात रही. बिजली के नहीं रहने से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की शाम से लेकर 12 अगस्त की देर शाम तक पूरे शहर में बिजली व्यवस्था […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग शहर में पिछले 25 घंटे से बिजली नहीं है. पूरे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति शुक्रवार की देर रात रही. बिजली के नहीं रहने से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की शाम से लेकर 12 अगस्त की देर शाम तक पूरे शहर में बिजली व्यवस्था ठप रही.
वहीं मूसलाधार बारिश से सड़क पर बह रहे पानी और अंधेरे में लोगों को आवागमन करना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण लोग जहां दिनचर्या के कार्यों से वंचित रहे, वहीं उद्योग व व्यापार पर भी इसका असर रहा.
कई स्थानों पर गिरे थे तार: 11 अगस्त को दोपहर व शाम में होंडा शोरूम, डीसी आवास चहारदीवारी, बस स्टैंड, मिशन कॉलेजिएट स्कूल मार्ग, जुलू पार्क रोड, पंच मंदिर के सामने व खिरगांव श्मशान घाट के पास बिजली का तार 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया, तो कहीं 33 हजार वोल्ट का. इतना ही नहीं कई स्थानों पर एलटी तार के टूट जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई. इन तारों की मरम्मति को लेकर बिजली विभाग की ओर से 25 घंटे तक बिजली काट दी गयी.
नौ दिन तक शहर में अंधेरा था: इससे पहले गत जून माह में हजारीबाग शहर लगातार नौ दिनों तक अंधेरे में रहा था. उस समय आधी और तूफान के कारण शहर में जगह-जगह पर बिजली के तार टूटे गये थे और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गयी थी.
बूंदाबांदी होते ही काट की जाती है बिजली: शहर में बिजली का हाल बेहाल है. थोड़ी सी भी आंधी व बारिश के बाद शहर में बिजली व्यवस्था चौपट हो जाती है. लोग इससे आये दिन परेशान रहते हैं. जर्जर बिजली की तार को देखते हुए बूंदा-बांदी होते ही शहर की बिजली काट दी जाती है. थोडी सी भी तेज हवा चलने से बिजली के तार टूट जाते हैं. शहर के कई इलाकों में बिजली के पोल आड़े-तिरछे हो चुके हैं.
अंडरग्राउंड वायरिंग योजना फाइलों में
हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में एआरडीआरएपी योजना शुरू होने की बात कई वर्षों से चल रही है. जनप्रतिनिधि भी सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं. करोड़ों की योजना अब तक फाइलों में ही है. इसी योजना से शहर के कई महत्वपूर्ण मार्ग अंडरग्राउंड वायरिंग की व्यवस्था है, जिससे बार-बार तार टूटने की घटना से निजात मिल सकती है. इसके अलावा विभाग के पास पर्याप्त बिजली मिस्त्री व कर्मी नहीं हैं. इससे भी मरम्मत के काम प्रभावित हो रहा है.
बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी: अभियंता
अभियंता अमरजीत ने कहा कि मरम्मति का काम चल रहा है. पूरे शहर में बिजली जल्द बहाल हो जायेगी. कुछ काम बाकी है. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










