पुलिस को उड़ाने की साजिश नाकाम, पुल के नीचे मिला आठ किलो का केन बम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़-गोविंदपुर पथ पर स्थित अलखरी पुल के नीचे से पुलिस ने गुरुवार को करीब आठ किलो का केन बम बरामद किया है. बाद में हजारीबाग से आये बम निरोधक दस्ते इसे निष्क्रिय किया. सीआरपीएफ विष्णुगढ़ 22 बटालियन को सूचना मिली थी कि उक्त पुल के पास केन बम छिपा कर रखा गया है. […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़-गोविंदपुर पथ पर स्थित अलखरी पुल के नीचे से पुलिस ने गुरुवार को करीब आठ किलो का केन बम बरामद किया है. बाद में हजारीबाग से आये बम निरोधक दस्ते इसे निष्क्रिय किया. सीआरपीएफ विष्णुगढ़ 22 बटालियन को सूचना मिली थी कि उक्त पुल के पास केन बम छिपा कर रखा गया है.
कमांडेट सुमंत कुमार और थाना प्रभारी तेज नारायण बेसरा पुलिस बल के साथ पुल के पास पहुंचे, जहां से केन बम को बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक केन बम काफी शक्तिशाली था. केन बम को एक थैले में डाल कर पुल के नीचे रखा गया था. वहीं उससे तार निकला हुआ था. पुलिस को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादियों द्वारा अलखरी पुल में केन बम लगाया गया था, जिसका समय रहते पुलिस को पता चल गया. पुलिस ने माना कि इलाके में माओवादी की सक्रियता बढ़ी हुई है. जहां बम बरामद किया गया उससे मात्र आधा किमी अलखरी गांव है, जबकि गोविंदपुर पांच किमी है. वहीं विष्णुगढ़ की दूरी तीन किमी है. यह रोड़ पक्की है. रोड़ से होकर वाहनों का आना-जाना होता है. गोविंदपुर जानेवाले रास्ते में जगह-जगह पर जंगल-झाड़ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










