रक्षा बंधन पर बहन को शौचालय गिफ्ट करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : लाभुक अपना शौचालय खुद बनायें. शौचालय का फोटो लेने के बाद उसके बाद लाभुक अपना बैंक खाता नंबर लिख दें, फिर पीएचइडी विभाग या प्रखंड कार्यालय में जमा करें. तीन से चार दिन के अंदर लाभुक के खाते में राशि भेज दी जायेगी. उक्त जानकारी डीसी रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को सूचना भवन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : लाभुक अपना शौचालय खुद बनायें. शौचालय का फोटो लेने के बाद उसके बाद लाभुक अपना बैंक खाता नंबर लिख दें, फिर पीएचइडी विभाग या प्रखंड कार्यालय में जमा करें. तीन से चार दिन के अंदर लाभुक के खाते में राशि भेज दी जायेगी. उक्त जानकारी डीसी रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. डीसी ने कहा कि दो अक्तूबर तक जिले के तीन प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्त करने की योजना है. इनमें डाडी, कटकमदाग व दारू प्रखंड शामिल हैं.
11 से 18 अगस्त तक लोगों को स्वच्छता एवं शौचालय का लाभ व उपयोग के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया किया जायेगा. 11 अगस्त को सभी पंचायतों में शिविर लगेगा. 12 अगस्त को ग्राम एवं टोला स्तर पर प्रचार व प्रसार, 13 एवं 16 अगस्त को सभी पंचायतों में शिविर, 17 अगस्त को सभी पंचायतों में दौरा किया जायेगा. वहीं 18 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतिवेदन संकलन कर भैया नंबर वन का चयन किया जायेगा. पंचायत शिविरों में रक्षाबंधन पर भाई के द्वारा बहन को उपहार देने के लिये प्रेरित किया जायेगा. वैसे भाइयों का चयन जिला प्रशासन कर उन्हें सम्मानित करेगा.
संध्या चौपाल लगेगी : डीसी ने कहा कि 12 -13 अगस्त को सभी प्रखंडों में संध्या चौपाल लगेगा. चौपाल में लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से जागरूक किया जायेगा. प्रेस कांफ्रेंस में प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव,अपर समाहर्ता अंजनी कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










