नक्सलवाद को खत्म करके ही लेंगे दम

Published at :22 Jul 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलवाद को खत्म करके ही लेंगे दम

महानिरीक्षक ने किया कोबरा बटालियन सेक्टर का निरीक्षण, कहा बरही : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा सेक्टर के महानिरीक्षक राजू भार्गव ने गुरुवार को बरही स्थित 203-कोबरा बटालियन का निरीक्षण किया़ इस क्रम में उन्होंने मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित अधीनस्थ अधिकारी मेस का उदघाटन और पौधरोपण किया़ मौके पर अधिकारियों व जवानों को संबोधित […]

विज्ञापन
महानिरीक्षक ने किया कोबरा बटालियन सेक्टर का निरीक्षण, कहा
बरही : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा सेक्टर के महानिरीक्षक राजू भार्गव ने गुरुवार को बरही स्थित 203-कोबरा बटालियन का निरीक्षण किया़ इस क्रम में उन्होंने मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित अधीनस्थ अधिकारी मेस का उदघाटन और पौधरोपण किया़ मौके पर अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्पष्ट इरादों के साथ नक्सल विरोधी कार्रवाई में अपना योगदान निभाते रहना है.
नक्सलवाद को समाप्त कर हम अपना मिशन पूरा करेंगे. उन्होंने हाल ही में झारखंड- बिहार की सीमा पर नक्सलियों द्वारा कोबरा के जवानों को पहुंचायी गयी क्षति का उल्लेख किया. कहा कि हमारे जवानों ने जो शहादत दी है, वह हमें नक्सल उन्मूलन का मिशन शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित करता है़
पौधरोपण में कोबरा बटालियन के सीओ केए निगम, सेकेंड कमांडेंट केवल कृष्णन, डीसी एडमिन, पवन उपाध्याय व डीसी ऑपरेशन महेंद्र सिंह शेखावत ने भी योगदान दिया़ मौके पर उप कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार, लोकेश कुमार गौतम, ओमनाथ, गौरव सिंह, सहायक कमांडेंट मनोज यादव, विजय चौधरी, बाबूसाहब, अमरजीत पंडित, भानु प्रताप मीणा, संजीव कुमार दुबे, राकेश, रमेश वर्मा, अरविंद, अभिजीत, वीरेंद्र दास, अनूप सिंह, राजीव कुमार, राजेंद्र, आशीष पटेल समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola