उदघाटन मैच में वनस्पति शास्त्र की टीम विजयी

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को हुआ. उदघाटन मैच वनस्पति शास्त्र विभाग बनाम भू-गर्भ शास्त्र के बीच खेला गया. हार-जीत का निर्णय पेनाल्टी शूट से हुआ. इसमें वनस्पति शास्त्र विभाग ने 2-1 से मैच जीत लिया. उदघाटन के अवसर पर कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि खेल […]
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को हुआ. उदघाटन मैच वनस्पति शास्त्र विभाग बनाम भू-गर्भ शास्त्र के बीच खेला गया. हार-जीत का निर्णय पेनाल्टी शूट से हुआ. इसमें वनस्पति शास्त्र विभाग ने 2-1 से मैच जीत लिया. उदघाटन के अवसर पर कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा कि खेल से टीम भावना जागती है. खेल में जीत-हार मायने नहीं रखता. प्रति कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि पिछले वर्ष से अंतर विभागीय प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी है.
प्रतियोगिता के लिए टीम बनेगी
अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी एथलेटिक्स क्लब ने किया है. इसमें गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भू-गर्भ शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास, वनस्पति शास्त्र, भूगोल, मानव शास्त्र, हिंदी एवं अंगरेजी विभाग की टीम शामिल है. उदघाटन समारोह में खेल परिषद के निदेशक डॉ सुकल्याण मोइत्रा, क्लब के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, सचिव डॉ विनोद रंजन समेत सभी विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










