हजारीबाग : टेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, बाइक जली

Published at :15 Jul 2016 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : टेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, बाइक जली

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सिघरावां कर्बला चौक के पास गुरुवार को टेलर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार (22) की मौत हो गयी. उसके चाचा शंभु साव घायल हो गये. प्रिंस चतरा जिला के विशनपुर गांव का रहनेवाला था. वह अपने चाचा शंभु साव को इलाज कराने के लिए बरही […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सिघरावां कर्बला चौक के पास गुरुवार को टेलर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार (22) की मौत हो गयी. उसके चाचा शंभु साव घायल हो गये. प्रिंस चतरा जिला के विशनपुर गांव का रहनेवाला था. वह अपने चाचा शंभु साव को इलाज कराने के लिए बरही जा रहा था़
इसी बीच वह टेलर की चपेट में आ गया़ प्रिंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. उसके चाचा घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गयी. बरही से जब तक दमकल आता, तब तक मोटरसाइकिल जल गयी थी.पुलिस ने प्रिंस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola