पुलिस ने शराब भट्ठी को नष्ट किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

पदमा : पदमा ओपी प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने महकोल और सूजी गांव में छापामारी कर दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. महकोल में दशरथ मेहता के घर में बनी शराब भट्ठी को पुलिस ने नष्ट कर दिया. इसके बाद सूजी में अजय साव की शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया. महुआ, बरतन, अवैध […]
विज्ञापन
पदमा : पदमा ओपी प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने महकोल और सूजी गांव में छापामारी कर दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. महकोल में दशरथ मेहता के घर में बनी शराब भट्ठी को पुलिस ने नष्ट कर दिया. इसके बाद सूजी में अजय साव की शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया.
महुआ, बरतन, अवैध शराब, गैलन व झोपड़ी को जला कर नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि यह अभियान आगे भी चलेगा. गाैरतलब हो कि थाना प्रभारी ने योगदान देने के बाद ही कहा था कि अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया जायेगा. इस अभियान से शराब भट्ठियों के संचालकों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










