रसोई, हॉस्टल में गंदगी देख बिफरीं मंत्री, लगायी फटकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पदमा : शिक्षा मंत्री नीरा यादव शनिवार को अचानक निरीक्षण के लिए पदमा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचीं. मंत्री के पहुंचते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बगैर सूचना के वार्डेन रौशनी बाड़ा और लेखापाल उदय सिंह दो दिनों से अनुपस्थित हैं. इस संबंध में प्रभारी शिक्षिका सुषमा टोप्पो […]
विज्ञापन
पदमा : शिक्षा मंत्री नीरा यादव शनिवार को अचानक निरीक्षण के लिए पदमा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचीं. मंत्री के पहुंचते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बगैर सूचना के वार्डेन रौशनी बाड़ा और लेखापाल उदय सिंह दो दिनों से अनुपस्थित हैं.
इस संबंध में प्रभारी शिक्षिका सुषमा टोप्पो से पूछे जाने पर बताया कि वार्डेन जैक के काम से पांच जुलाई को रांची गयी हैं. वहीं घर में कोई पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से लेखापाल भी छूट्टी पर हैं. उसके बाद शिक्षा मंत्री ने रसोइया और बच्ची के हॉस्टल को देखा. इन स्थानों पर गंदगी देख शिक्षिका को फटकार लगायी.
मंत्री को देख एक छात्रा गंदगी साफ करने लगी, तब शिक्षा मंत्री ने उसे रोका. कहा: तुम्हे यहां काम करने नहीं, बल्कि पढ़ने के लिए रखा गया है. इसके बाद वह छात्राओं के कंप्यूटर क्लास पहुंचीं और बच्चों से कंप्यूटर शिक्षा के बारे में पूछताछ की. वहीं छात्राओं को मिली टैब के उपयोग की भी जानकारी ली. शिक्षा मंत्री ने बीडीओ मलय कुमार और बीइइओ किशोर राणा से विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










