विधायक ने किया आर्या नगर का दौरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : विधायक मनीष जायसवाल ने लाखे पंचायत स्थित आर्या नगर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क, नाली, बिजली व जजर्र तार-पोल की समस्या रखी. वहीं ट्रांसफारमर का लोड बढ़ने जैसी समस्याओं को भी रखा. विधायक ने कहा कि बिजली पोल व […]
विज्ञापन
हजारीबाग : विधायक मनीष जायसवाल ने लाखे पंचायत स्थित आर्या नगर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क, नाली, बिजली व जजर्र तार-पोल की समस्या रखी.
वहीं ट्रांसफारमर का लोड बढ़ने जैसी समस्याओं को भी रखा. विधायक ने कहा कि बिजली पोल व तार की व्यवस्था जल्द करायी जायेगी. सड़क व नाली का कायाकल्प विधायक मद से किया जायेगा. ट्रांसफारमर का लोड 200 केवीए से बढ़ाया जायेगा. उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन धीरे-धीरे हो रहा है. मौके पर श्रद्धानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय गोप, अंकित आनंद, अमलपुष्प आनंद, रंजन चौधरी सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










