कूरियर कंपनी के कार्यालय में लगी आग

Published at :11 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
कूरियर कंपनी के कार्यालय में लगी आग

हजारीबाग : बंशीलाल चौक स्थित श्याम कूरियर के कार्यालय में गुरुवार की देर रात आग लग गयी. आग लगने से कार्यालय में रखे पांच किलो गैस सिलिंडर फट गया. इससे सदर थाना के हवलदार कृष्णा साव को चोट लगी है. सिलिंडर फटने से बंशीलाल चौक के पास अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि पुलिस […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बंशीलाल चौक स्थित श्याम कूरियर के कार्यालय में गुरुवार की देर रात आग लग गयी. आग लगने से कार्यालय में रखे पांच किलो गैस सिलिंडर फट गया. इससे सदर थाना के हवलदार कृष्णा साव को चोट लगी है. सिलिंडर फटने से बंशीलाल चौक के पास अफरा-तफरी मच गयी.
बताया जाता है कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्ती पर थी. रात करीब एकबजे बंशीलाल चौक से गुजरते वक्त पेट्रोलिंग टीम की नजर कूरियर के कार्यालय में लगी आग पर पड़ी. पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी और कूरियर संचालक को बुलाया गया. शटर खोलने के बाद पुलिस कर्मियों ने बडा गैस सिलिंडर को बाहर निकाला. इसी क्रम में अंदर एक पांच किलो का सिलिंडर फटने की आवाज आयी, जिससे हवलदार को चोट लगी. पुलिस के अनुसार घटना शॉर्ट सर्किट के कारण घटी. इससे कार्यालय में रखे कई कागजात जल गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola