सुशील श्रीवास्तव के हत्यारे की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत उसके दो सहयोगियों की गोली मार कर हत्या में शामिल शूटर की तलाश में हजारीबाग पुलिस यूपी पहुंची. पुलिस यूपी के सुल्तानपुर जेल में बंद एक अपराधी का सत्यापन कर रही है. सूत्रों के अनुसार सुशील श्रीवास्तव की हत्या करनेवाले शूटर का नाम बबलू ठाकुर है. वहां वह एक […]
विज्ञापन
हजारीबाग : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत उसके दो सहयोगियों की गोली मार कर हत्या में शामिल शूटर की तलाश में हजारीबाग पुलिस यूपी पहुंची. पुलिस यूपी के सुल्तानपुर जेल में बंद एक अपराधी का सत्यापन कर रही है. सूत्रों के अनुसार सुशील श्रीवास्तव की हत्या करनेवाले शूटर का नाम बबलू ठाकुर है. वहां वह एक आपराधिक मामले में सुल्तानपुर जेल में बंद है.
जेल में सत्यापन होने के बाद हजारीबाग पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. ज्ञात हो कि सुशील श्रीवास्तव और उसके दो सहयोगियों की हत्या की जिम्मेवारी शूटर विकास तिवारी ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने विकास तिवारी समेत उसके पिता शंभु तिवारी, संतोष पांडेय, विकास साव एवं विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. विशाल सिंह फिलहाल जमानत पर है. ज्ञात हो कि पुलिस ने सुशील श्रीवास्तव की हत्या को लेकर रांची के भी कई इलाके में छापेमारी की थी. इस दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था.
क्या था मामला
दो जून 2015 को गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की हजारीबाग स्थित व्यवहार न्यायालय में पेशी थी. पेशी के दौरान ही न्यायालय परिसर में सुबह 9: 45 बजे अंधाधुंध गोली चली थी, जिसमें सुशील श्रीवास्तव और उसके दो सहयोगियों की मौत हो गयी थी. हत्या में एके-47 का इस्तेमाल हुआ था. पुलिस ने घटनास्थल से उक्त हथियार को बरामद किया था. इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










