लॉकुरा के जंगलों में नहीं बुझी है आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के जंगलों में आग अब तक नहीं बुझी है. इससे जंगली जानवरों के समक्ष खतरा उत्पन्न हो गया है. हालांकि वन विभाग के रेंजर तरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. वन समितियों द्वारा भी आग बुझाने में सहयोग किया जा रहा है. बड़कागांव […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के जंगलों में आग अब तक नहीं बुझी है. इससे जंगली जानवरों के समक्ष खतरा उत्पन्न हो गया है. हालांकि वन विभाग के रेंजर तरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. वन समितियों द्वारा भी आग बुझाने में सहयोग किया जा रहा है. बड़कागांव वन क्षेत्र के लोकुरा के जंगलों में अब तक आग लगी हुई है.
जंगलो में लगी आग शाम ढलते ही गांवों से ही दिखाई देने लगती है. सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बड़कागांव के जंगलों में हर वर्ष आग लग जाती है. इस कारण वन्य प्राणी के समक्ष संकट उत्पन्न हो जाता है. पेड़ पौधे भी सूख जाते हैं. जंगलों की सुरक्षा के लिए वन समिति बनायी गयी है, इसके बावजूद आग को नहीं रोका जाना चिंता की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










