दशरथ के कहने पर सात लाख रुपये लेवी मांगी

Published at :18 Mar 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
दशरथ के कहने पर सात लाख रुपये लेवी मांगी

हजारीबाग : लेवी व रंगदारी के मामले में पकड़े गये उग्रवादी संगठन जेपीसी के छह सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरहेत गांव निवासी विकास कुमार यादव, शहरी क्षेत्र के नागो गोप, गुलाम सरवर, लुटवा के भोला राम, छोटेलाल राम एवं पदमा के राजेश कुमार मेहता शामिल […]

विज्ञापन

हजारीबाग : लेवी व रंगदारी के मामले में पकड़े गये उग्रवादी संगठन जेपीसी के छह सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरहेत गांव निवासी विकास कुमार यादव, शहरी क्षेत्र के नागो गोप, गुलाम सरवर, लुटवा के भोला राम, छोटेलाल राम एवं पदमा के राजेश कुमार मेहता शामिल हैं.

इनके पास से एक देसी कट्टा समेत आठ कारतूस व सात मोबाइल पुलिस ने जब्त किये हैं. एसपी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि सड़क व पुल निर्माण करनेवाले ठेकेदार समेत एनटीपीसी एवं गुरहेत स्थित पॉल्ट्री फार्म के संचालक से लेवी मांगने का उन पर आरोप है. पकड़े गये उग्रवादियों ने कहा कि संगठन के दशरथ यादव के कहने पर पॉल्ट्री फार्म के संचालक मिथिलेश कुमार से सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. विकास कुमार यादव बस लूट कांड में पूर्व में जेल जा चुका है. अन्य आरोपी भी किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं.

पुलिस के अनुसार कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मुफस्सिल थाना प्रभारी बिरजू गंझू, कटकमदाग थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह व सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने अलग-अलग टीम बना कर छापेमारी की. पुलिस के अनुसार सरगना दशरथ यादव भाग निकलने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola