आज चुने जायेंगे 47 पदाधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव हजारीबाग : बार एसोसिएशन हजारीबाग के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है. सत्र 2016-18 के लिए 15 मार्च को मतदान होगा. बार भवन हॉल में सुबह 9.30 बजे से अधिवक्ता मतदान करेंगे. इधर, एसोसिएशन की ओर से 822 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है. चुनाव प्रभारियों […]
विज्ञापन
हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव
हजारीबाग : बार एसोसिएशन हजारीबाग के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है. सत्र 2016-18 के लिए 15 मार्च को मतदान होगा. बार भवन हॉल में सुबह 9.30 बजे से अधिवक्ता मतदान करेंगे. इधर, एसोसिएशन की ओर से 822 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है.
चुनाव प्रभारियों की टीम की ओर से हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव में सभी पदों के लिए 47 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. पिछले दस दिनों से अधिवक्ता अपने पक्ष में चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे. बार चुनाव को लेकर पूरे व्यवहार न्यायालय में गहमा-गहमी बढ़ गयी है. अलग-अलग टोली बनाकर अधिवक्ता प्रचार-प्रसार में सोमवार की देर शाम तक जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










