ट्रैफिक डीएसपी का पदस्थापन हो: मनीष

Published at :11 Mar 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक डीएसपी का पदस्थापन हो: मनीष

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर सदन में सवाल उठाया. बजट सत्र के तारांकित प्रश्नकाल में परिवहन मंत्री से कई सवाल पूछे. विधायक ने कहा: हजारीबाग प्रमंडलीय शहर है. काफी घनी आबादी होने के बावजूद यातायात पुलिस और डीएसपी की पदस्थापना नहीं की गयी है. व्यस्त मार्गो में यातायात […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर सदन में सवाल उठाया. बजट सत्र के तारांकित प्रश्नकाल में परिवहन मंत्री से कई सवाल पूछे. विधायक ने कहा: हजारीबाग प्रमंडलीय शहर है.
काफी घनी आबादी होने के बावजूद यातायात पुलिस और डीएसपी की पदस्थापना नहीं की गयी है. व्यस्त मार्गो में यातायात लाइट तक नहीं लगायी गयी है. विधायक ने परिवहन मंत्री से शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए हर स्तर पर साधन मुहैया कराने की मांग की.
जिला स्कूल का मामला उठाया: सदर विधायक ने सत्र में हजारीबाग जिला स्कूल के जर्जर भवन और विद्यार्थियों की हो रही परेशानी का मामला उठाया. इस विद्यालय में लगभग 800 विद्यार्थी जिले भर के पढ़ते हैं. स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन के कारण अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में नहीं कराना चाह रहे हैं. छात्रों के हित में स्कूल भवन का शीघ्र मरम्मति व नये निर्माण कार्य कराया जाये. सरकार की ओर से बताया गया कि स्कूल भवन निर्माण के लिए डीसी हजारीबाग से प्रस्ताव मांगा गया है.
झारक्राफ्ट कर्मचारियों का मामला उठा : विधायक ने सदन में झारक्राफ्ट में कार्यरत हस्तशिल्प मजदूरों को नौकरी से हटाये जाने का मामला उठाया. 100 कर्मी वर्षो से दैनिक वेतन पर कार्यरत थे.
कुछ दिन पूर्व उन्हें हटा दिया गया. 60 कर्मियों को उनके बकाया राशि का भुगतान कर बाकी 40 कर्मियों को बकाया राशि अब तक नहीं दी गयी है. सरकार से इस मसले पर शीघ्र कदम उठाने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola