छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा यह कॉलेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

द हजारीबाग वूमेंस कॉलेज का उदघाटन मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किया. इस कॉलेज के खोलने में उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा की मुख्य भूमिका रही. हजारीबाग : द हजारीबाग वूमेंस कॉलेज का उदघाटन समारोह आयोजित कर हुआ. पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा, उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, […]
विज्ञापन
द हजारीबाग वूमेंस कॉलेज का उदघाटन मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किया. इस कॉलेज के खोलने में उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा की मुख्य भूमिका रही.
हजारीबाग : द हजारीबाग वूमेंस कॉलेज का उदघाटन समारोह आयोजित कर हुआ. पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा, उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, कॉलेज सचिव संजय मेहता, विजय मेहता, अजय मेहता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कॉलेज का उदघाटन किया.
मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि गुलमोहर सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. महिला दिवस पर कॉलेज उपहार की तरह है. यह कॉलेज छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा की प्रशंसा की और कहा कि नीलिमा ने पठन पाठन, लेखन को जीवन का आधार बनाया है. वह कई संस्थानों से सम्मानित हुई हैं.
गरीब बच्चों की मदद के लिए वह अग्रसर रहती हैं. वहीं नीलिमा सिन्हा ने कहा कि यह कॉलेज लड़कियों के लिये वरदान साबित होगा. ब्रजकिशोर जायसवाल ने कॉलेज खोलने पर उन्हें बधाई दी. संजय मेहता ने कहा कि गुलमोहर सोसाइटी के तहत पहले से कई शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं. मंच संचालन गुलमोहर पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विद्या बक्सी ने किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार, जदयू नेता बटेश्वर मेहता, जेपी जैन, शिवपूजन कुमार,उमेश कुमार, मो खालिद, फूलचंद राम, आरके मेहता, अनिल शर्मा मौजूद थे.
कई सम्मानित: महिला दिवस पर समाज में बेहतर कार्य करनेवाले कई महिलाओं को सम्मानित किया गया. इनमें जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, नंदिनी चक्रवर्ती, रूक्मणि देवी, रजनी कुमारी को नीलिमा सिन्हा, विद्या बक्सी, यशवंत सिन्हा, ब्रज किशोर जायसवाल,जिप सदस्य सुमित्रा देवी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










