कई पेड़ गिरे, बिजली बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. आंधी-बारिश से बड़े इलाके में तबाही हजारीबाग : तेज आंधी और बारिश से सोमवार की रात जिले के प्रखंडों में तबाही मची. आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप रही. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 घंटे तक […]
विज्ञापन
परेशानी. आंधी-बारिश से बड़े इलाके में तबाही
हजारीबाग : तेज आंधी और बारिश से सोमवार की रात जिले के प्रखंडों में तबाही मची. आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप रही. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. शहरी इलाके में भी 12 घंटे तक बिजली बाधित रही. इससे करीब एक लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. समाचार लिखे जाने तक बिजली की मरम्मत कार्य जारी था.
कहां-कहां बाधित हुई बिजली: सात मार्च की रात करीब नौ बजे हजारीबाग में तेज हवा के साथ बारिश हुई. इससे कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. एलआइसी ऑफिस के पास बिजली का तार टूट कर गिर गयी. वहीं लाखे के पास पेड़ की डाली बिजली तार पर गिरी. इसी तरह पतरातू गांव में बिजली की तार क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे बड़े इलाके में अंधेरा छा गया. डीसी आवास के दो तारों के सट जाने से पेड़ में आग लग गयी. वहीं गौड़ ग्रेस पब्लिक स्कूल पगमिल में बिजली के तार पर विशाल पेड़ गिर गया.
इससे स्कूल को भी नुकसान पहुंचा. दारू-मेरू फीडर में भी तकनीकी खराबी आयी है. मेरू में भी आंधी की वजह से पेड़ की डाली बिजली के तार पर गिरी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसी तरह सिंघानी जंगल में 33 हजार वोल्ट के तार पर कई पेड़ पर गिरे. बड़कागांव व इचाक क्षेत्र में भी बिजली के तार टूटने की खबर है.
बरकट्ठा. चलकुशा के बनगावां गांव में सोमवार की रात आंधी से खजूर का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. बनगावां घायल सुरेश बिरहोर (25वर्ष)-पिता बुधन बिरहोर घायल हो गये. घायल की स्थिति गंभीर है. उसे बरकट्ठा अस्पताल से डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










