केरेडारी में मां की ममता हुई शर्मशार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के बेल चौक में मां की ममता शर्मशार हुई है. यहां एक मां ने अपनी कोख में पल रही सात माह की बच्ची को जन्म लेने से पहले ही मार डाला. उसने बच्चे को पेपर में लपेट कर बाहर फेंक दिया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर खाया. कुत्तों को […]
विज्ञापन
केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के बेल चौक में मां की ममता शर्मशार हुई है. यहां एक मां ने अपनी कोख में पल रही सात माह की बच्ची को जन्म लेने से पहले ही मार डाला. उसने बच्चे को पेपर में लपेट कर बाहर फेंक दिया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर खाया. कुत्तों को झगड़ते देख वहां गांव के लोग जुटे. वहां पहुंचते ही उनके होश उड़ गये. ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया, तब तक बच्ची मर चुकी थी.
इस घटना की खबर मिली, तो गांव के लोग एक-एक कर वहां जुटने लगे. दिन भर दो-चार लोग वहां देखे गये. स्थानीय महिलाओं ने बच्ची को दफन किया. इस बीच, केरेडारी और बड़कागांव में लिंग परीक्षण पर रोक लगाने की मांग शुरू हो गयी है.केरेडारी प्रखंड के लोगों ने अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों को बंद करने की मांग की है.
कार्यशाला आज से : हजारीबाग. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय कार्यशाला हजारीबाग के मध्य विद्यालय कदमा में शनिवार को शुरू होगा. जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार दीपक ने बताया कि इसमें प्रदेश महासचिव योगेंद्र तिवारी भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










