विष्णुगढ़ के बीइइओ रिश्वत लेते पकड़ाये

Published at :03 Mar 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
विष्णुगढ़ के बीइइओ रिश्वत लेते पकड़ाये

एरियर भुगतान के एवज में मांगे थे पैसे 3000 ले रहे थे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगदीश पासवान विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : एंटी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) की टीम ने बुधवार काे विष्णुगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइआे) जगदीश पासवान को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. उन्हें सुबह करीब आठ बजे हजारीबाग […]

विज्ञापन
एरियर भुगतान के एवज में मांगे थे पैसे
3000 ले रहे थे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगदीश पासवान
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : एंटी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) की टीम ने बुधवार काे विष्णुगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइआे) जगदीश पासवान को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. उन्हें सुबह करीब आठ बजे हजारीबाग के मटवारी स्थित उनके आवास से पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उन्हें लेकर विष्णुगढ़ स्थित बीआरसी पहुंची. वहां एक घंटा तक दस्तावेजों की छानबीन की. लेखापाल से एरियर भुगतान व अन्य मामलों में पूछताछ की.
फिर बीइइओ को अपने साथ हजारीबाग ले गयी. टाटीझरिया के सीआरपी सुरेश राम समेत छह लोगों ने बीइइआे जगदीश पासवान के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. बीइइओ ने बीआरपी-सीआरपी से एरियर भुगतान के एवज में पांच हजार रुपये घूस की मांग की थी. पहली किस्त के रूप में उन्हें दो हजार रुपये दिये गये थे.
सुरेश राम ने जैसे ही बकाया तीन हजार रुपये दिये, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने बीइइओ को रंगे हाथ पकड़ लिया. टीम में डीएसपी सुरेंद्र सालकर, डीएसपी प्राण रंजन, इंस्पेक्टर इंदुभूषण ओझा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola